Home
PVC-U खिड़कियों का मूल रंगरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि समय समय पर उनकी सफाई की जाए। सफाई कितने समय बाद की जाए, यह वहां के वातावरण पर निर्भर करता है, किंतु एक आम नियम यह है कि जब भी शीशे की सफाई की जाए, साथ में फ्रेम की सफाई भी की जाए।
सफाई का सब से अच्छा तरीका है एक साफ कपड़े तथा किसी डिटरजैंट के घोल का प्रयोग करना। घोल उतना ही पतला होना चाहिए जितना आम धुलाई के लिए होता है। गंदगी को कभी भी सूखे या हल्के गीले कपड़े से नहीँ रगड़ना चाहिए क्योंकि इससे सतह पर झरीटें पड़ सकती हैँ।
धोने के बाद यदि आवश्यकता हो तो भीतरी सतहों को रंगहीन सिलिकॉन फर्नीचर पालिश से ढका जा सकता है।
यदि किसी सतह को बहुत गंदा होने दिया गया है तो उसे ऊपर बताए गए तरीके से साफ करना चाहिए। यदि कुछ गंदे धब्बे रह जाते हैं तो उन्हें किसी हल्की, घरेलू, धब्बे साफ करने वाली क्रीम से साफ करके धो दें।
सफाई के किसी भी काम के लिए रगड़ाई करने वाले पदार्थों का प्रयोग न करें क्योंकि इससे सतह पर झरीटें पड़ सकती हैं। खास तौर पर लोहे के वूल पैडों का प्रयोग न करें क्योंकि इससे पक्के दाग पड़ सकते हैं।
शीशे को किसी अच्छे शीशा साफ करने वाले उत्पाद से साफ करना चाहिए।
घर्षण-रोधकों (कब्जों) में थोड़ा सा सिलाई मशीन वाला तेल डालें।
इन रोधकों के घर्षण को सही करने के लिए काले घर्षण ब्लाक में लगे अकेले पीतल के पेच का समन्वय करें।
इनकी देखरेख की बहुत कम जरूरत पड़ती है, किंतु यदि वे बहुत सख्त हो जाएं तो इनमें थोड़ा सा सिलाई मशीन वाला तेल लगा दें।
खिड़की को खोलने के लिए हैंडल पर लगे बटन को दबाना जरूरी है क्योंकि हैंडल को तभी घुमाया जा सकता है (1)। बंद करने के लिए हैंडल को घुमा कर बंद करने वाली स्थिति में लाएं और बटन वाला ताला अपने आप बंद हो
जाएगा (2)।खिड़कियों में रात के समय हवा के आने जाने की सुविधा भी है। इसे चालू करने के लिए खिड़की को ऊपर बताए तरीके से लगभग आधा इंच खोलें और फिर हैंडल घुमाकर खिड़की को इस स्थिति में तालाबंद कर दें। इस तरह से हवा का आवागमन पूरा समय बना रहता है जबकि खिड़की तालाबंद रहेगी (3)।
एक तरफ लटकने वाली सभी खिड़कियों में ऐसे कब्जे लगे हुए हैँ जिनके कारण आप खिड़कियों को कमरे के अंदर से ही साफ कर सकते हैं। जब खिड़की पूरी तरह खुली होती है तो वह ऐसी स्थिति में होती है कि आप बाहर वाले शीशे को घर के अंदर से ही साफ कर सकते हैं।
कब्जों में संकट के समय बाहर निकल सकने का प्रावधान भी है (4)। आपात स्थिति में खिड़कियां पूरी तरह खुली होनी चाहिएं, उन्हें धक्का देकर पीछे किया जा सकता है ताकि बाहर निकलने का रास्ता अधिक से अधिक खुला हो (5)।
प्रयोग के बाद खिड़कियां स्वयं ही अपने काम करने की सामान्य स्थिति में आ जाएंगी।
आपके घर में ऊंची गुणवत्ता वाले "सिटी कलैक्शन" दरवाज़े लगाए गए हैं। यदि उनकी सफाई व देखरेख में आप थोड़ी सावधानी करेंगे तो वे कई सालों तक बिना समस्या आपके काम आते रहेंगे।
नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करने से आपको अपने दरवाज़ों को पूरा समय सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
करें - कांच को नियमित रूप से किसी तरल स्प्रे प्रकार के कांच साफ करने वाले पदार्थ से साफ करें।
न करें - किसी प्रकार के पेस्ट अथवा क्रीम रूपी क्लीनर का प्रयोग।
करें - साबुन वाले गुनगुने पानी से दरवाज़े धोएं तथा पोंछ कर सुखा दें।
न करें - किसी प्रकार के ब्लीच का प्रयोग।
करें - कब्ज़ों पर गंदगी अथवा धूल जमा न होने दें।
न करें - किसी प्रकार के सॉलवैंट अथवा चिपकाने वाले पदार्थ का प्रयोग।
वर्ष में एक बार कब्ज़ों में हल्का तेल डाला जा सकता है।
करें - यदि आपके दरवाज़ों में कोई समस्या है तो हम से संपर्क करें। किसी भी दोष के लिए उन पर 10 वर्ष की गारंटी है।
न करें - रेगमार अथवा अन्य साफ करने वाली वस्तु का प्रयोग।
आपके नए दरवाज़े खोलने तथा बंद करने का तरीका
कभी कभी सभी बोल्टों पर तेल लगाने की सिफारिश की जाती है।